बस्ती यूपी।।
बस्ती :बहादुरपुर की पूर्व ब्लाक प्रमुख नीलम सिंह राना ने महानगरों से आ रहे राहगीरों को खाद्य सामग्री देते हुए उन्हें ढाडस बंधाया।

उन्होंने कहा कि इस विषम परिस्थितियों मे हम सभी आप के साथ है। श्रीमती राना ने दोहराया कि बस्ती से कोई भी मेहमान भूखा प्यासा नही जाने पाएगा। पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती राना कई दिनों से राहगीरों की अनवरत सेवा कर रही हैं।
अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव एवं समाजसेवी राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना की वैश्विक महामारी के इस दौर मे जरूरत मंदों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनैतिक दलों एवं व्यापारिक समूहों द्वारा राहगीरों की लगातार की जा रही सेवा को अनुकरणीय बताया।
रिपोर्ट::राहिल खान
बस्ती यूपी।।