प्रो.डॉ.सी.पी. गुप्ता ने बांटे सैनिटाइजर, मास्क व हैंड ग्लव्स !

गोरखपुर व्यूरों।जनपद के सेंट एंड्रयूज कॉलेज के प्रोफेसर डॉ सी पी गुप्ता आजकल शिक्षक वर्ग में एक मिसाल बनते जा रहे हैं । लॉक डाउन के बाद से ही उन्होंने जरूरतमंदों के लिए हमेशा कुछ न कुछ सहयोग किया। अभी कुछ दिन पहले बाहर से आ रहे राहगीरों को भोजन बंटवाने के बाद आज उन्होंने एक नई पहल की जिसके अंतर्गत उन्होंने अपने सहयोगियों डॉक्टर केबी गुप्ता, डॉक्टर शमशाद अहमद, डॉक्टर हरिओम गुप्ता ,डॉक्टर शोएब अहमद आदि के साथ प्रोफेसर विजय शंकर वर्मा विभाग अध्यक्ष गणित संकाय डीडीयू और प्रोफेसर सुधीर कुमार श्रीवास्तव पूर्व विभागाध्यक्ष गणित संकाय डीडीयू के निर्देशन में विभिन्न जिलों से राहगीरों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने वाले बसों के ड्राइवर और उनके सहयोगियों को मास्क ,ग्लब्स, हैंड सेनीटाइजर ,बिस्कुट आदि का वितरण दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के गेट पर किया ।