गांव को सैनिटाइजर कर रहे हैं सफाई कर्मचारी!
चौरीचौरा गोरखपुर :- सरदार नगर के ग्राम पंचायत अवधपुर में सफाई कर्मी अपनी दिनचर्या की चिंता छोड़ कर गांव में पी पी ई किट पहनकर स्प्रे मशीन के माध्यम से सोडियम हाइपोक्लोराइट के द्वारा पूरे ग्राम पंचायत को सैनिटाइज कर रहे हैं। निश्चित तौर पर यह सफाई कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ गांव में कर रहे हैं ऐसे सफाई कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि ऐसे सफाई कर्मचारियों पर हमे गर्व है जो बिना किसी निर्देश के ही अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं!