बस्ती यूपी।।
शिक्षक करा रहे हैं, श्रमिकों को जलपान।।
बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह, महामंत्री बालकृष्ण ओझा के संयोजन में गुरूवार को बड़े बन के निकट पैदल, ट्रकों, बस, टेम्पो आदि साधनों से घरों को लौट रहे लिये श्रमिकों को शिक्षकों की ओर से बिस्कुट, पानी, केला आदि भेंट कर फलाहार और जलपान कराया गया।
संघ अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने कहा कि तपती धूप में श्रमिकों की नियति भी कड़ी परीक्षा ले रही है। ऐसे कठिन समय में शिक्षकों का योगदान एक रचनात्मक उदाहरण है। महामंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि जितना शीघ्र संभव हो श्रमिकों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने की दिशा में सरकारें प्रभावी पहल करें।
रिपोर्ट::राहिल खान
बस्ती यूपी।