कोरोना योद्धा और मीडिया कर्मियों को किया गया सम्मानित!
गोरखपुर / हरपुर बुदहट। वैश्विक महामारी को लेकर पूरा विश्व संकट की स्थित से गुजर रहा है वही देश मे कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों और मीडिया के लोगो द्वारा लोगो लगातार जंग लड़ा जा रहा है पुलिस के लोग भी दिन रात एक कर लोगो को लाकडाउन का पालन करने का निर्देश दे रहे है और लोगो से अपील भी कर रहे है संक्रमण रोकने के लिए सभी को घरों में रहना होगा जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले वही मीडिया के लोगो क्षेत्र में भ्रमण लगातार कवरेज कर लोगो के बीच स्थित का संदेश देने का कार्य कर रहे है इनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी संजय मिश्रा ने हाथ आगे बढाया शनिवार को हरपुर बुदहट थाने पर पहुच कर कोरोना योद्धाओं और मीडिया कर्मियों को गमछा और डिटॉल साबुन दे कर सम्मानित किया
इस दौरान थानाध्यक्ष देवेंद्र लाल लोहा सिंह सुनील वर्मा व हमीद अंसारी देवतादीन गुप्ता अजित यादव उमेश यादव चक्र सुदर्शन शुक्ल सुरेंद्र मिश्रा हरिनन्दन शुक्ल,श्याम शुक्ला सहित अनेक पुलिस कर्मियों को सम्मानित किए.।