- मछुआरों को मिला 20,000 हजार करोड़ रुपए मत्स्य पालन करने वाले लोगों के लिए प्रधानमंत्री की सौगात

संतकबीरनगर (आलमगीर ) माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आर्थिक पैकेज में मछुआरों के लिए सौगात। “प्रधान मंत्री मत्स्य सम्पदा योजना” द्वारा देश के सभी राज्यों के मछुआरों के लिए 20 हजार करोड़ रुपए का पैकेज।मरीन, इनलैंड और एक्वाकल्चर के लिए 11 हज़ार करोड़ और 9 हज़ार करोड़ रुपये मत्स्य आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए। ।मत्स्य सम्पदा योजना के तहत मछुआरों को नाव, मत्स्य पालन से जुड़ी तकनीकों , मछुआरों और उनकी नाओं का होगा बीमा। मत्स्य सम्पदा को बढ़ाने के लिए 55 लाख लोगों को मिलेगा रोज़गार। जिससे आने वाले 5 सालों में 70 लाख टन अतिरिक्त मत्स्य उत्पादन का लक्ष्य पूरा किया जा सके। में अपनी तरफ से और समस्त मछुवारों की ओर से प्रधानमंत्री जी को और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन जी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूँ।
ई. प्रवीण कुमार निषाद
सांसद-संतकबीरनगर