बस्ती यूपी।।
बस्ती में एक साथ मिले 4 और कोरोना पॉजिटिव अब संख्या बढ़कर हुई 23

बस्ती। जनपद में 4 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिससे बस्ती में अब पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 23 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नें उक्त बात की पुष्टि करते हुए बताया है की आज आई रिपोर्ट में 4 लोगों में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
बताते चलें कि जनपद में अब तक कुल 46 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमे से 1 की मृत्यु हो चुकी है तथा 22 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, तथा 23 लोग अस्पताल नें भर्ती हैं जिनका इलाज चल रहा है।
रिपोर्ट::राहिल खान
बस्ती यूपी।।