विधायक ने कोरोना फाइटर पत्रकारों को किया सम्मानित!

चौरीचौरा गोरखपुर । भाजपा विधायक संगीता यादव ने रविवार को ग्राम राघोपुर मे स्थित अपने आवास पर चौरीचौरा विघानसभा क्षेत्र के कोरोना योद्धा पत्रकारों को गमछा ओढा कर व उपहार देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर पत्रकारों ने स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया । विधायक संगीता यादव ने कहा पत्रकार कोरोना महामारी के बीच अपने जान को जोखिम में डालकर समाज के लिए पत्रकारिता कर रहे है इसलिए समाज को भी इनके प्रति कुछ करने की जिम्मेदारी बनती है। इसके बाद पत्रकारों ने गोरखपुर- कुशीनगर फोरलेन लेन पर सोनबरसा बाजार मे फुट ओवर ब्रिज बनाने व गोर्रा नदी मे मर रही मछलियों और कुछ घुमतू और राशन से वंचित लोगों से विधायक को अवगत कराया । इस संबंध में उन्होंने कहा कि इस मामले संबंधित अफसरों से वार्ता करूंगी । अंत में उन्होने ने एक एक पत्रकारों से कुशल क्षेम पुछा और सावधानी रखने की अपिल की। इस अवसर पर दुर्गा सिंह, राजअन्त पांडेय, ओम प्रकाश गुप्ता, अजय जायसवाल, लाल जी विश्वकर्मा, बह्रमदेव पांडेय, भगवान दुबे , राकेश त्रिपाठी, विनोद गुप्ता, अभिषेक त्रिपाठी , अरूण यादव , कमलाकान्त दुबे, दिलीप गुप्ता, सुनील विश्वकर्मा, विनय कुमार मिश्र यशोदा नंद चौघरी , राम प्रताप विश्वकर्मा, संजय कश्यप, उमाश॔कर शुक्ला, लाल जी विश्वकर्मा आदि को सम्मानित किया ।