लॉकडाउन में ग़रीबो की मदद के नाम पर समाजसेवी राजू रंजन को मिला सम्मान

संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल तहसील क्षेत्र के बाराखाल गाँव निवासी समाजसेवी राजू रंजन यादव को अंतर्राष्ट्रीय संस्था धराधाम इंटरनेशनल ने सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें लॉक डाउन के दौरान उन जरूरतमंदों और गरीबो की सेवा के नाम पर मिला है।
ज्ञात हो कि पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजू रंजन यादव ISO प्रमाणित गैर सरकारी संस्थान संतकबीर सेवा समिति के अध्यक्ष है, संतकबीर सेवा समिति समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार कई वर्षों से उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगो की मदद करती चली आ रही है। स्वास्थ्य सम्बंधी सेवाओं को उपलब्ध कराने के साथ बालिका सुरक्षा जैसे मामलों में अपना अतुलनीय योगदान देने वाली गैर सरकारी संस्थान संतकबीर सेवा समिति द्वारा लॉक डाउन के दौरान रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े सामग्रियों से बंचित रह भुखमरी के शिकार पर पहुंचे हजारों जरूरतमंदों को राशन किट मुहैया कराने वाली संस्था के उत्कृष्ट कार्यों की गूंज जनपद ही नही बल्कि देश के विभिन्न प्रांतों में होते हुए विदेश तक जा पहुंची। सोशल मीडिया के जरिये बैंकाक तक पहुंचे गैर सरकारी संगठन के सामाजिक कार्यो से प्रभावित होकर धराधाम इंटरनेशनल संगठन ने संस्थान के अध्यक्ष राजू रंजन यादव को सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिले सम्मान के बाद समाजसेवी राजू रंजन ने यह सम्मान अपने टीम के सदस्यों जिसमे अधिवक्ता व संगठन के कानूनी सलाहकार स्वतंत्र कुमार राय व जिम्मेदार पदाधिकारियों में सम्मलित मास्टर आरिफ़ नवी, डॉ. मु.शादाब कादरी, रमेश चंद्र यादव, मोहम्मद सईद खान, सुमित रंजन, अफलाक़, धर्मेंद्र यादव, इश्तेयाक अहमद, प्रमोद यादव, गुलाम हज़रत अंसारी, अरुण यादव, राजेन्द्र यादव, चंद्रकेश यादव, नितिन साहनी, राजदेव यादव, सोएब, आदील खान को समर्पित करते हुए कहा कि संगठन के इन्ही सच्चे कर्मठ योद्धाओं के बलबूते ही उन्हें ये इनाम मिला है जिसपर सबसे पहला हक उन्ही को जाता है।