बसरी यूपी।।
जिला अध्य्क्ष व मण्डल प्रभारी राम आशीष वर्मा एन०पी० ने किया प्रदेश सरकार से अपील।।

बस्ती::सुरक्षित सहयोग व्यक्तिगत सामाजिक कल्याण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आम आदमी पार्टी यूथ विंग जिला अध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी राम आशीष वर्मा एन०पी० जी ने कहा कि इस वैष्विक महामारी से पूरा देश प्रदेश जूझ रहा हैं हर किसी के वर्ग के लिए आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है, सबसे ज्यादा गरीब और मध्यम वर्ग के लोग इस लॉक डाउन में पूरी तरह से टूट चुका है। इन सबका काम काज बन्द है और रोजी रोटी का संकट बढ़ गया है ऐसे में ये किसी भी हाल में अपना भरण पोषण कर लें यही बड़ी बात है। इसी को देखते हुए मेरा उत्तर प्रदेश की सरकार से आग्रह है कि इनके बच्चों की 3 माह की फीस और बिजली का बिल माफ करने का आदेश जारी करें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम आंदोलन को बाध्य होंगे।
रिपोर्ट राहिल खान
बस्ती यूपी।।