पाकेट मनी से छात्रों ने राहगीरों को कराया भोजन।
गोरखपुर / पिपरौली

सेवाभाव उम्र का मोहताज नहीं होता,इसको चरितार्थ किया है
पिपरौली क्षेत्र के ग्रामसभा खानिमपुर के पढ़ने वाले कुछ छात्रों ने।उनके द्वारा आज अपने पाकेट खर्च से तेनुआ टोल प्लाजा पर 400 लोगों को भोजन का पैकेट और पानी दिया गया।
बताते चले कि खानिमपुर के कुछ छात्रों द्वारा भोजन वितरण का तहसील प्रशासन से आदेश पर लेखपाल के दिशा निर्देश पर आज लॉकडाउन में बाहरी प्रदेशों से अपने घरो के लिए जा रहे भूखे प्यासे लोगों को तेनुआ टोल प्लाजा पर आज भोजन कराया गया। इस दौरान राहगीरों ने बताया कि रास्ते में सब जगह दुकाने बंद है कोई चाह कर भी कुछ खरीद नही सकता है। इन युवकों द्वारा इस भरी दोपहरी में राहगीरों के लिए भोजन पानी उपलब्ध कराना किसी इबादत सेवोम नहीं है।इस दौरान नन्हे सिंह, अविनाश सिंह, विपिन सिंह, विवेक, अभिषेक, सूरज, दुर्गेश, सुधांशू, शिवम सिंह उपस्थित रहे।