अन्तरप्रदेशीय फंसे लोगों को सुरक्षित उनके घर पर पहुचाने के लिए सरकार ठोस कदम उठाये।
गोरखपुर व्यूरों। किसान मजदूर सेना के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि विदेश और अन्य राज्यों में फंसे लोगों को अपने राज्य में वापस बुलाने के लिए सरकारें हर संभव प्रयास कर रही है और उन्हें वापस बुलाने के लिए हवाई जहाज, ट्रेन एवं बसों का संचालन शुरू कर उन्हें वापस बुलाया भी जा रहा है मगर अपने ही प्रदेश के अन्य जिलों में फंसे लोगों को घर बुलाने के लिए सरकार ने अभी तक कोई कदम नही उठाया है जिससे प्रदेश के अन्य जिलों में फंसे लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। जिस तरह से अन्य प्रदेशों से लोगों को बुलाने के लिए सरकार ट्रेन एवं बस चला रही हैं ठीक उसी प्रकार प्रदेश के अन्य जिले में फंसे लोगो को सरकार वापस बुलाने का कार्य करे। किसान मजदूर सेना के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि देश मे कोरोना के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसको देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि लॉक डाउन का समय बढ़ सकता है। कोरोना के खतरे को देखते हुए प्रदेश के अन्य जिलों में फंसे लोगों को सुरक्षित उनके घर पर पहुचाने के लिए सरकार ठोस कदम उठाये।