मदर सेवा संस्थान ने एडीएम वित्त को एक हजार मास्क सौपा!

गोरखपुर व्यूरों। कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के बचाव हेतु तमाम श्रमजीवी संगठन अपने अपने तरीके से कोरोना से बचने हेतु अपने संसाधनों से प्रशासन को सहयोग करते चले आ रहे हैं! इसी क्रम में आज सोमवार को मदर सेवा संस्थान ने जिलाधिकारी सभागार में एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह को 1000 मास्क देकर जरूरतमंदों को प्रशासन द्वारा सुगमता से उपलब्ध कराने को कहा ! मालुम हो कि आए दिन किसी न किसी रूप में संस्थाओं द्वारा प्रशासन को कोरोना संक्रमण महामारी से बचाव हेतु सहयोग दिया जाता रहा है आगे भी लोग कोरोना संक्रमण महामारी से बचाव हेतु सहयोग करते रहेंगे।