गरीब एवं असहाय समुदाय के लोगो तक पहुँचाया जरूरत की सामग्री!
गोरखपुर व्यूरों :-पूरे देश मे लॉक डाउन का पालन करने हेतु प्रशासनिक अमला लगा हुआ है तो गरीब असहायों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सोमवार को गोरखपुर जिले के कुसम्ही बाजार, सोनबरसा बाजार साथ ही देवरिया जिले के गौरी बाजार रुद्रपुर में भी विश्व कल्याण सेवा के सदस्यों द्वारा साथ ही विभिन्न गांवों में भी गरीब व असहाय व्यक्तियों में खाद्यान्न सामग्री एवं मास्क साबुन वितरित किए और इससे सावधानी बरतने पर भी जोड़ दिया। विश्व कल्याण सेवा के सदस्यों ने गांव गांव में जाकर आर्थिक तगी स्थिति से जूझ रहे गरीब और असहाय परिवारों को राशन आटा ,चावल, दाल, मसाला, हल्दी, नमक, तेल, सोयाबीन, हरी सब्जी एवं मास्क व सेनिटाइजर साबुन आदि लोगों में वितरित किया। विश्व कल्याण सेवा की तरफ से सरकार द्वारा बताए जा रहे सभी नियमों को पालन करने की बात कही गई।
इस दौरान समिति के सदस्य आदर्श पटेल, बिट्टू बर्मा, राहुल, दीपक, सुजीत, रवि,गोलू, राजू, प्रवीण, बिट्टू चौधरी आदि लोग लोग मौजूद रहे।