महिला पुलिस कर्मी ने कमान संभाल बैंक में लगी भीड़ को कराया शोसल डिस्टेंस का पालन
रिपोर्ट अतहरूल बारी कर्खी
सेमरियावां।संतकबीरनगर

लाकडाउन से ब्लॉक के पंजाब नेशनल बैंक पर रोज बरोज ज्यादा भीड़ एकत्रित हो रही है। पुरुष की अपेक्षा महिलाओं की भीड़ अधिक रहती है। बैंक परिसर में महिला पुलिस कर्मी ग्राहकों को सोशल डिस्टेंस का पाठ पढ़ाने में ही व्यस्त रहीं।
सोमवार को बैंक खुलते ही भीड़ इकट्ठा हो गई गेट से लेकर सड़क तक महिलाओं की भीड़ लगी रही। लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने लोगों को सोशल डिस्टेंस के फार्मूले पर अमल कराते हुए धन निकासी हेतु दो दो लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी। बैंक के अंदर से लेकर बाहर तक सोशल डिस्टेंस व मास्क लगाकर लोग कोरोना को मात देने के लिए तत्पर हैं। तो वहीं बैंक कर्मी भी विशेष सर्तकता बरत बरत रहे हैं
बैंक के काउंटर पर बैंक कर्मचारी विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। हाथ में ग्लव्स मुंह में मास्क लगाए रहे।ग्राहकों को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की बार अनुरोध करते दिखे।