संतकबीरनगर
जितेन्दर चौधरी

आज दिनांक 20.04.2020 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह द्वारा कोरोना वायरस से बचाव हेतु भारत सरकार द्वारा किये गए लॉकडाउन के सम्बंध में जनपद का भ्रमण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा गेंहू क्रय केंद्र नवीन मंडी ख़लीलाबाद में गेहूं खरीद का निरीक्षण कर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क या गमछा बांधने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने तथा इसके उपरांत जनपद के कोरोना हॉटस्पॉट चोरहा का निरीक्षण किया गया साथ ही थाना बेलहरकला व पुलिस चौकी दुर्गजोत थाना बखिरा का भी निरीक्षण किया गया व सांथा स्तिथ क्वारंटाइन सेंटर पहुँच कर लोगों का हालचाल जाना तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।