संतकबीरनगर
जितेन्दर चौधरी
लूट की मोबाइल व 3000 रुपये के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल, कट्टा व कारतूस बरामद

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा लूट की मोबाइल व 3000 रुपये व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा 01 अदद अवैध कट्टा व 01 अदद जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त नाम पता महेश गौड़ पुत्र बेचन प्रसाद निवासी बनियाबारी थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 245 / 20 धारा 3 / 25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
बरामदगी का विवरणः-
1-लूट की मोबाइल व 3000 रुपये नकद
2- 01 अदद अवैध कट्टा व जिंदा कारतूस
3-01 अदद सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल रजि0 न0 यूपी 58 वी 5847
उक्त गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 240 / 2020 धारा 392 भादवि का सफल अनावरण हुआ है ।
विदित हो कि दिनांक 18.04.2020 को वादिनी निशा चौरसिया पुत्री काशीनाथ चौरसिया निवासी नहसापार पोस्ट चकदही थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर समय लगभग 14.00 बजे भारतीए स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र घोरखल से 3000 रुपये निकालकर वापस अपने घर जा रही थी कि कृष्णा पैलेस बनियाबारी के पास उक्त अभियुक्त द्वारा वादिनी का 3000 रुपये व एन्ड्राएड मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया था, जिसके संबंध मे वादिनी द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमे आज दिनांक थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा घटना का खुलासा करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण- प्रभारी पुलिस चौकी तितौवा उ0नि0 शैलेंद्र शुक्ला मय हमराह ।
थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 242 / 20 धारा 60 / 60(1) आबकारी अधिनियम व 272 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता मधु पुत्र ठाकुर निवासी थाना भरवलपर्वता थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण प्रभारी पुलिस चौकी लोहरैया थाना धनघटा उ0नि0 राजेन्द्र सिंह यादव मय हमराह ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1483 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 1483 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 20979 से कालर ने गेंहु काटने को लेकर दो पक्षों मे मारपीट / विवाद होने के सम्बन्ध मे सूचना दिया, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 08 मिनट मे मौके पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर दोनों पक्ष के व्यक्तियों को मौके पर ही सुलह करा दिया गया, तथा इस संबंध मे थाना कोतवाली खलीलाबाद को सूचना दिया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – मुख्य आरक्षी जितेन्द्र यादव, आरक्षी विशाल सिंह, आ0चा0 राजन प्रसाद ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 07 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
•थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 53 वाहनो से 41800 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 20-04-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 53 वाहनो से 41800 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।