सूर्या के बच्चों ने कला के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश
– जीवन में जल है तभी सुरक्षित हमारा कल है – डॉ उदय
– कोलाज में ग्रीन हाउस को पहला व यलो को दूसरा स्थान
संतकबीरनगर
ब्युरो रिपोर्ट
आने वाले समय में होने वाले जल संकट को देखते हुए हमारा यह दायित्व बनता है कि हम जल को संरक्षित करें। कारण यह है कि अगर पृथ्वी पर जल है, तभी मानव सभ्यता का कल सुरक्षित रह सकता है।
यह बातें सूर्या इण्टरनेशनल एकेडमी के निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कही। पर्यावरण तथा जल संरक्षण को लेकर एकेडमी में वर्षा ऋतु पर प्लेवे से लेकर आठवीं तक कला प्रतियोगिता तथा नौंवी से बारहवीं तक के छात्रों के बीच कोलाज प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इन प्रतियोगिताओं में ग्रीन हाउस को पहला, यलो को दूसरा, रेड को तीसरा तथा ब्लू को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। प्रबन्ध निदेशक श्रीमती सविता चतुर्वेदी ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से ही बच्चों में रचनात्मक अभिवृत्ति का विकास हो सकता है। प्रतियोगिता के बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए एकेडमी के बच्चों, शिक्षकों व प्रबन्ध तन्त्र ने परिसर में दर्जनों पौधे लगाए। इस दौरान जीपीएस पीजी कालेज के प्राचार्य आरसी श्रीवास्तव प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, , उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, वरिष्ठ शिक्षक अजय शुक्ला, अशोक चौबे, अवधेश चतुर्वेदी, पवन मिश्रा, संजय जायसवाल, राजकुमार गौड़, अर्चना त्रिपाठी, खुर्शीद फातिमा के साथ ही अन्य लोग उपस्थित रहे।

