पूर्व मुख्यमंत्री का गोरखपुर सांसद ने दिया करारा जवाब
गोरखपुर ब्यूरों। न मुझे 50 हज़ार की राशि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल मिला और न ही किसी प्रकार का कोई यश भारती पुरस्कार से नवाजा गया। ये बातें गोरखपुर सांसद व अभिनेता रवि किशन ने उस वक्त लोकसभा स्पीकर के समक्ष कही जब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 50 हज़ार रुपए और यश भारती पुरस्कार से नवाजे जाने की। इस बात पर पलटवार करते हुए रवि किशन ने सदन में कहा कि कोई पुरस्कार और रुपये ना ही अखिलेश सरकार में और ना ही कभी मायावती सरकार में उन्हें मिला। आगे उन्होने कहा कि मै उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला हूं और देश की सभी भाषाओं में काम करने वाला इकलौता कलाकार हूं अब तक मै 600 फिल्मों में काम कर चुका हूँ और अपने प्रदेश का नाम पूरे विश्व में किया हूँ उसके बावजूद भी मुझे अखिलेश की सरकार या मायावती के सरकार में उपेक्षित रखा गया। इस पर पूरे सदन ने अखिलेश यादव के प्रति विरोध प्रकट किया। इस बात की जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी पवन दूबे ने दी।
