खंड विकास अधिकारी ने कोटे की दुकानों का किया निरीक्षण !
गोरखपुर व्यूरों :- विकासखंड ब्रहम्पुर के राघोपट्टी पड़री व जंगल रसूलपुर नंबर 2 के कोटेदार को खंड विकास अधिकारी ब्रह्मपुर खामियां देखकर फटकार लगाई!
गुरुवार की सुबह खंड विकास अधिकारी ब्रह्मपुर प्रभात रंजन शर्मा कोटेदारों के राशन वितरण प्रणाली का निरीक्षण करने पहुंचे उन्होंने राघोपट्टी पड़री में स्थित रामअधार के कोटे की दुकान का निरीक्षण किया जहां पर रेट लिस्ट की सूची न होने से उन्होंने नाराजगी जताई साथ ही साथ इलेक्ट्रिक का काटा व सैनिटाइजर की व्यवस्था न होने पर भी कोटेदार को कड़ी फटकार लगाई साथ में ग्राम प्रधान राघोपट्टी अजय कुमार उर्फ मन्टू यादव तथा प्रदीप यादव मौजूद रहें ! उसके बाद खंड विकास अधिकारी ब्रहम्पुर प्रभात रंजन शर्मा जंगलरसूलपुर नंबर 2 में स्थित शिव सागर के कोटे का निरीक्षण किए जहां पर सोशल डिस्टेंस ना होने कोटेदार के पास मास्क न होने , निर्धारित मूल्य अंकित न होने तथा सैनिटाइजर की व्यवस्था न होने तथा को लेकर कड़ी फटकार लगाई!