डीएम सभा कक्ष सहित कलेक्ट्रेट परिसर को किया गया सैनिटाइजर से छिड़काव!

गोरखपुर व्यूरों । कोरोना वायरस महामारी से बचाव हेतु नगर निगम पूरा मुस्तैद है मोहल्लों के साथ-साथ कलेक्ट्रेट परिसर व जिलाधिकारी सभाकक्ष को नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा सैनिटाइजर किया गया क्योंकि कलेक्ट्रेट परिसर एवं जिलाधिकारी कार्यालय में आम जनता जिलाधिकारी व अन्य उच्चाधिकारियों से मिलने हेतु आती रहती है उसको ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर को सैनिटाइजर किया गया जिससे कोरोना महामारी से बचा जा सके और आम जनता को सुरक्षा प्रदान की जा सके।