बाराबंकी
सुहैल ख़ान
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बाराबंकी बालिका/महिला सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहे मौजूद एवं उपस्थित बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किये जागरुक
उत्तर प्रदेश शासन व उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे बालिका/ महिला सुरक्षा जागरुकता माह जुलाई 2019 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री आकाश तोमर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 23.07.2019 को राजकीय बालिका इण्टर कालेज सफदरगंज जनपद बाराबंकी में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अशोक कुमार बालिका/महिला जागरुकता कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए, उनके साथ क्षेत्राधिकारी सदर राजेश यादव, थानाध्यक्ष सफदरगंज विवेक कुमार सिंह, थाना सफदरगंज के अन्य पुलिस कर्मियों के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे। कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी मिश्रा ने कार्यक्रम की औपचारिकताओं के क्रम में आये हुए सभी अतिथिगण का स्वागत किया। जागरुकता कार्यक्रम में थानाध्यक्ष सफदरगंज एवं क्षेत्राधिकारी सदर ने अपने वक्तव्य के माध्यम से उपस्थित समस्त छात्राओं, शिक्षक/शिक्षिकओं को उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सुरक्षा अभियानों से रुबरु कराया। अन्त में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित बाराबंकी जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) द्वारा पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बालिका/महिला सुरक्षा से सम्बन्धित समस्त उपबन्धों, अधिनियमों एवं शासन के द्वारा चलाये जा रहे वूमेन पावर लाइन 1090, 181, 1076, यू0पी0100, एण्टी रोमियो स्कवाड, ई-एफ.आई.आर, ट्वीटर सेवा, यू0पी0 कॉप ऐप आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यालय में लगाये गये शिकायत पेटिका के माध्यम से भी अपनी समस्याओं/किसी अपराध के प्रति शिकायत करने के प्रति जागरुक किया गया एवं कॉलेज प्रांगण में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। समस्त उपस्थित लोगों को यह सन्देश दिया गया कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर धरती की सुरक्षा एवं शोभा बढ़ाया जाये इसी के साथ ईश्वर की सबसे अनुपम कृति बालिका एवं महिला की सुरक्षा व सेवा भाव के प्रति भी लोगों को जागरुक किया गया तथा समस्त लोगों का आभार व्यक्त किया गया।


