लॉक डाउन के दौरान शहर और गांव दोनों जगह लोगों को मोबाइल एटीएम!
गोरखपुर व्यूरों :- 21 दिन लम्बे लॉक डाउन के बीच कैश के संकट की समस्या भी खड़ी होगी। जिला प्रशासन अब इसकी तैयारियां करने में जुट गया है। ऐसे में मोबाइल एटीएम के संचालन की संभावना पर विचार किया जा रहा है। ये मोबाइल एटीएम शहर, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान करेंगे।
जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने शुक्रवार को लीड बैंक मैनेजर, पीएनबी, एसबीआई और लीड बैंक मैनेजर से इस बाबत शुक्रवार को वार्ता कर सुझाव मांगा है। यह भी निर्देश दिए हैं कि शहरी क्षेत्र के एटीएम में नगदी डाली जाए। देहात की बैंक शाखाओं से भी मोबाइल एटीएम संचालित किए जाएं। इसके अलावा अन्य विकल्पों पर भी सुझाव मांगे गए हैं।