अनावश्यक बाहर न निकले, जनता की सुविधा का किया गया है पुरा इंतजाम!
चौरीचौरा गोरखपुर :-एसडीएम अर्पित गुप्ता व क्षेत्राधिकारी रचना मिश्रा के निर्देश पर पुलिस चौकी क्षेत्र सोनबरसा बाजार मे लाक डाऊन के कारण जनता सुविधा हेतु उनके रोजमर्रा की जरुरतों के लिये दवा,दूध,फल,सब्जी व किराना के सामान हेतु दुकानों की लिस्ट जारी की गयी है।जनता से अपील की जाती है।की सम्बन्धित दुकानदार के नम्बर पर सम्पर्क करके सामनों को अपने घर मंगवाये। आवश्यकता अनुसार इन दुकानों मे निरन्तर परिवतर्न किया जायेगा।चौकी प्रभारी विशाल कुमार शुक्ला ने बताया की लाक डाऊन का पालन करें अनावश्यक रुप से जो भी सड़क पर दिखाई देगा।उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।