निर्देशों का पालन करें और अच्छे नागरिक का फर्ज निभाएं!
चौरी चौरा:कोरोना जैसी बीमारी को देखते हुए सोमवार को उप जिलाधिकारी चौरीचौरा अर्पित गुप्ता तहसीलदार चौरीचौरा रत्नेश त्रिपाठी थानाध्यक्ष चौरीचौरा राजू सिंह भोपा बाजार चौराहा से लेकर चौरी चौरा थाने तक तमाम दुकानदारों को आगाह किया कि आप घर के अंदर रहे बाहर ना निकले क्योंकि करोना वायरस का इंफेक्शन किसी को भी हो सकता है! इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि सुबह 5:30 बजे से सुबह 9:30 तक आवश्यक खरीददारी कर सकते हैं लेकिन अनावश्यक भीड़ कहीं पर भी न लगाएं न किसी को लगाने दें! इस दौरान अधिकारियों ने सभी से अपील की कि सभी आवश्यक निर्देशों का पालन करें और एक अच्छे नागरिक होने का फर्ज निभाये !