

इटावा पुलिस द्वारा 170 पेटी (8160 क्वार्टर) अवैध देशी शराब व 01 मोटरसाइकिल, 02 चार पहिया वाहन (कुल अनुमानित कीमत 20.50 लाख रुपये) सहित अन्तरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह के 06 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनपद में अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रंम मे एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी इटावा व थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अन्तरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह के 06 सदस्यों को 170 पेटी अवैध देशी शराब ( कुल 8160 क्वार्टर) व 02 चार पहिया वाहन व 01 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तारी किया गया ।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 22/23.03.2020 की रात्रि को एसओजी टीम व थाना सिविल पुलिस द्वारा शान्ति/ कानून व्यवस्था के मद्देनजर थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी तभी मुखविर द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ लोग जसवन्तनगर की तरफ से हाइवे पर बोलरो मैक्स गाडी में शराब भरकर बेचने के लिए ले जा रहे है , जो कि इटावा की तरफ आ रहे है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए एसओजी टीम एवं थाना सिविल लाइन पुलिस टीम इटावा से जसवंतनगर की ओर हाइवे पर उक्त गाडी की तलाश में जा रहे थे तभी हाइवे स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास एक बोलरो मैक्स गाडी खडी दिखाई दी जिसकी तरफ मुखबिर द्वारा इशारा कर बताया कि यही वो गाडी है जिसमें की शराब की पेटीयों का बिक्री हेतु परिवहन किया जा रहा है ।
पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी में देखा गया तो कुछ लोग मैक्स गाडी से शराब की पेटीयों को दूसरी गाडीयों में भर रहे थे । पुलिस टीमों द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए 06 अभियुक्तों को घेरकर गाडी सहित पकड लिया गया । तथा मौके पर 01 अपाचे मोटरसाइकिल व 01आल्टो गाडी खडी मिली जिनकी पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर गाडियों से 170 पेटी शराब की बरामद हुयी ,जिसकी कीमत लगभग 6.50 लाख रुपये है पुलिस टीम द्वारा उक्त बरामद शराब एवं गाडीयों के संबंध में जरुरी प्रपत्र मांगने पर अभियुक्त प्रपत्र दिखानें में असंमर्थ रहे एवं पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग यह शराब हरियाणा से कम रेट में लाकर, फर्जी रैपर लगाकर एवं ढक्कन बदलकर अधिक कीमत में बेचने का काम करते है ।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0स0 177/2020 धारा 60(1),63,72 आबकारी अधि0 व 420,467,468,471भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया एवं अग्रिंम कार्यवाही प्रचलित है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.गौरव कुमार पुत्र रामसिहं निवासी जुनई थाना जसवंतनगर इटावा
- संजय सिंह पुत्र शिवराम सिहं निवासी रोकनपुर थाना जसवंतनगर इटावा
- प्रशान्त पुत्र अजयवीर सिंह निवासी पैराग शाहपुर थाना करहल जनपद मैनपुरी
- श्यामवीर सिहं पुत्र रामसेवक निवासी नगला देवी थाना करहल जनपद मैनपुरी
- तेजपाल कश्यप पुत्र सुभाष कश्यप निवासी कैलाशपुर थाना सोनीपत सेक्टर-15 जनपद सोनीपत(हरियाणा)
- रमेश देवासी पुत्र गिरधारीलाल निवासी फींच लोन जनपद जोधपुर (राजस्थान)
आपराधितक इतिहास-
1.श्यामवीर सिहं पुत्र रामसेवक निवासी नगला देवी थाना करहल जनपद मैनपुरी
- मु0अ0स0 137/16 धारा 307 भादवि व 10/12 दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधि0 थाना जसवंतनगर
- मु0अ0स0 280/18 धारा 60,72 आबकारी अधि0 व 414,420 भादवि थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी
- मु0अ0स0 204/19 धारा 60(2) आबकारी अधि0 व 420,467,468,471भादवि थाना करहल जनपद मैनपुरी
- मु0अ0स0 165/19 धारा धारा 60,63 आबकारी अधि0 थाना करहल जनपद मैनपुरी
- मु0अ0स0 177/2020 धारा 60(1),63,72 आबकारी अधि0 व 420,467,468,471भादवि थाना सिविल लाइन
2.संजय सिंह पुत्र शिवराम सिहं निवासी रोकनपुर थाना जसवंतनगर इटावा
1.मु0अ0स0 165/19 धारा धारा 60,63 आबकारी अधि0 थाना करहल जनपद मैनपुरी
2.मु0अ0स0 177/2020 धारा 60(1),63,72 आबकारी अधि0 व 420,467,468,471भादवि थाना सिविल लाइन
3.तेजपाल कश्यप पुत्र सुभाष कश्यप निवासी कैलाशपुर थाना सोनीपत सेक्टर-15 जनपद सोनीपत(हरियाणा)
1.मुं0अ0स0 208/18 धारा 60,72 आबकारी अधि0 व 420,467,468,471भादवि थाना गभाना जनपद अलीगढ
2.मु0अ0स0 177/2020 धारा 60(1),63,72 आबकारी अधि0 व 420,467,468,471भादवि थाना सिविल लाइन
बरामदगी–
- 170 पेटी (कुल 8160 क्वार्टर) अवैध देशी शराब
- 05 बन्डल रैपर
- 02 पैकिट ढक्कन
- 01 बोलरो मैक्स गाडी न0.
- 01 आल्टो कार न0.यूपी 14 एआर 0069
- 01 अपाचे मोटरसाइकिल न0.यूपी 75 एन 4400
पुलिस टीम- प्रथम टीम – सतेन्द्र यादव प्रभारी एसओजी, उ0नि0 श्री बेचन सिहं प्रभारी सर्विलांस मय टीम ।
द्वितीय टीम- श्री मदन गोपाल गुप्ता प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन मय टीम ।