सांसद रवि किशन ने वीडियो के माध्यम से कोरोना वायरस से बचाव के बताए तरीके !
गोरखपुर व्यूरों :- सांसद रवि किशन ने एक वीडियो के माध्यम से हाथ धोने के तरीके बताएं! उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए लगभग 20 सेकंड तक हाथ धोएं और पूरी अच्छी तरह से हाथ धोने के बाद ही अपने मुंह और नाक को हाथ लगाएं! उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस पूरे भारत के लिए महामारी का रूप ले चुका है परंतु इससे डरने की नहीं बचने की आवश्यकता है ! इसके बचाव के तरीके हैं उन तरीकों को अगर फॉलो किया जाए तो करोना वायरस से बचा जा सकता है! सांसद रवि किशन ने 20 सेकंड हाथ धोने के बाद चेहरे और आप को हाथ लगाने की बात कही है ! इस वायरस से बचाव की आवश्यकता है और हाथ धोते रहें जिससे कोरोना वायरस से बचा जा सके और एक बात और गौर करने वाली है कि संक्रमित जगहों पर ना जाएं, भीड़भाड़ वाली जगहों पर कम जाने का प्रयास करें! सांसद रवि किशन ने गोरखपुर वासियों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर कम जाने की गुजारिश की है व करोना वायरस को लेकर सरकार द्वारा जो भी निर्देश दिए जा रहे हो उसका पालन करने की अपील की है!उन्होंने बताया कि आप के आस पास या जिस किसी को भी करोना वायरस से संबंधित लक्षण दिखे तुरंत अपने नजदीकी जिला चिकित्सालय पर पहुंचकर डॉक्टर से संपर्क करें या सरकार द्वारा चलाए जा रहे टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।