
गोरखपुर व्यूरों :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस ऑफिस में बैठकर विशेष परिचर्चा करते हुए कहा कि विदेशों से आने वाले व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाए उन्हें कोरोना वायरस के लक्षण की जांच कराने के बाद ही घर जाने दिया जाए मीटिंग में आये हुए सभी अधिकारियों व प्रभारियों ने हैंड सैनिटाइजर से अपने हाथों को धोया उसके बाद बैठक शुरू किया गया! एसएसपी ने कहा कि सावधानी ही सुरक्षा है हर व्यक्ति को सावधानी बरतना चाहिए हाथ मिलाने से परहेज करना चाहिए नमस्ते कल्चर को अपनाये साथ में ही पुलिस ऑफिस स्थित सभी कार्यालयों में तीन बार फालवरो द्वारा सैनिटाइजर से कुर्सियों दरवाजों के हैंडल को स्प्रे किया जाय अगर कोई कोरोनावायरस संदिग्ध व्यक्ति अपनी बीमारी छिपाने के लिए चेकअप नहीं कराता है तो जिलाधिकारी के आदेशानुसार उसे बलपूर्वक कोरोना वायरस संक्रमण लक्षण जानने के लिए चेकअप कराया जाय । जनपद के सभी थानों पर एक एसआई चार कांस्टेबल की टीम गठित कर कोरोना वायरस संदिग्धों की निगरानी करने का आदेश दिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर कौस्तुभ पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा पुलिस अधीक्षक दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविंद कुमार पांडेय कोरोना वायरस नोडल अधिकारी /क्षेत्राधिकारी कैंट सुमित शुक्ला आर आई उमेश दुबे रीडर नीरज राय शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी शिव शंकर चौबे सहित अन्य प्रकोष्ठ के प्रभारी गण मौजूद रहे।