बस्ती
सामाजिक संस्था बस्ती विकास समिति के तत्वाधान में अपनी विलुप्त हो रही परम्परा को संरक्षित करने के उद्देश्य से फ़ाग उत्सव का आयोजन

हरि मैरेज हाल में किया गया। फ़ाग उत्सव का उदघाटन डा श्रीमती कैप्टन पी.एल.मिश्र, राज्य ललित कला अकादमी के सदस्य डॉ नवीन श्रीवास्तव, संतोष सिंह, राजेश चित्रगुप्त, दिनेश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि बस्ती विकास समिति बधाई के पात्र जो समय समय पर अपने परम्परा और संस्कृति को सजोने का कार्य कर रही है। विलुप्त हो रहे फ़ाग, कजरी से समिति ने आज के युवाओं को परिचित कराकर अपनी परम्परा का संजोय रही है।
संरक्षक संतोष सिंह ने कहा कि होली के पर्व पर फ़ाग का विशेष महत्व है लेकिन यह फ़ाग संस्कृति धीरे धीरे विलुप्त होने के कगार पर है जिसे बस्ती विकास समिति ने जीवित करने का प्रयास किया है।
संरक्षक डा वीरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि आज भी फिल्मों गीतों से कई गुना अच्छा फ़ाग गायन है जिसे युवा पीढ़ी सीख नही रहा है और पुराने लोग अब बचे नही हैं।
संरक्षक एवं राज्य ललित कला अकादमी के सदस्य डॉ नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि प्राचीन परम्परा को पुनर्स्थापित करने की दिशा में यह सार्थक पहल है।
संस्थापक अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव राजाभइया ने कहा कि पहले होली की त्योहार आते ही ढोलक की थाप और मजीरों पर चारो ओर फ़ाग गीत सुनाई देते थे लेकिन आज के इस आधुनिकता युग में ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह परम्परा लुप्त सी हो गई है।
फ़ाग उत्सव में डा रामवृक्ष प्रजापति ग्रुप ने गोरी करके श्रृंगार, गोरी करके श्रृंगार प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डा रामवृक्ष ग्रुप में डॉ मुनिराम प्रजापति, रामबचन, रामअवतार, शिव प्रसाद, राम अनुज, मुकेश कुमार, झिनकान और साथी ने फ़ाग गीत की एक से एक गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमा दिया। वहीं रत्नेश श्रीवास्तव पिया आइबा तू कौने महिनवा में ग्रूप के फ़ाग गीतों ने शमा बांध दिया।
इस अवसर पर राना दिनेश प्रताप सिंह, अज्जू हिंदुस्थानी, डा अजीत कुमार कुशवाहा, कुलदीप सिंह, मनमोहन काजू, अमित श्रीवास्तव, प्रशांत त्रिपाठी, पवन वर्मा, शैलेन्द्र श्रीवास्तव रंकज, राजन सिंह, रितुराज सिंह, बालमुकुंद आकाश, सत्या मिश्रा, सरिता शुक्ला, उर्मिला पाण्डेय, कमला वर्मा, डॉ रंजना अग्रहरी, अतुल चित्रगुप्त, शीला पाठक, आदित्य श्रीवास्तव, प्रशांत पाण्डेय, गौरव श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, अमित श्रीवास्तव, मो इमरान, हर्षित श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय, अमर सोनी, रमेश गुप्ता धनुषधारी, उमेश श्रीवास्तव, ई राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:: राहिल खान
बस्ती यूपी
