संतकबीरनगर
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3305 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 3305 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 2547 से कालर ने जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद एवं मारपीट होने के संबंध मे सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट मे घटनास्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर दोनों पक्षों के व्यक्तियों को विधिक कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली खलीलाबाद को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर एक बड़ी घटना घटित होने से रोका गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – आरक्षी धर्मेन्द्र यादव, हो0चा0 अवधेश कुमार ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 49 वाहनो से 38600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 07-03-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 49 वाहनो से 38600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
आज दिनांक 07-03-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 23 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 85 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के 02 लड़को से पूछताछ कर माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 07 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

•थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
