संतकबीरनगर

दिनॉक 07-03-2020 को अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर असित श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन संतकबीरनगर सभागार मे जनपद के समस्त पैरोकार, कोर्ट मोहर्रिर, न्यायालय सम्मन सेल व मानीटरिंग सेल के कर्मचारीगणो से साथ गोष्ठी की गई । उक्त गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा माननीय न्यायालय मे विचाराधीन वादो की प्रभावी पैरवी हेतु विचार विमर्श किया गया तथा इसके अतिरिक्त सभी पैरोकारों से कार्य सरकार के दौरान आ रही परेशानियों की विस्तृत जानकारी कर उन्हें दूर करने के लिए संबंधित को निर्देशित भी किया ।
