संतकबीरनगर

आज दिनांक 07-03-2020 को सड़क सुरक्षा व कानून व्यवस्था सुदृढ करने तथा आमजनमानस में सुरक्षा की भावना बढाने हेतु प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह द्वारा खलीलाबाद मे पैदल गश्त की गई, पैदल गश्त के दौरान डा0 शालिनी सिंह द्वारा सार्वजनिक स्थानो पर चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियो/वस्तुओ व वाहनो की चेकिंग की गई तथा सड़क से अतिक्रमण हटवाया गया ।
