इटावा
थाना चौबिया पुलिस को ट्रैक्टर ट्रॉली लूट की झूठी सूचना देने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 21.02.2020 को थाना चौबिया पर वादी द्वारा अपने साथ थाना चौबिया क्षेत्र अंतर्गत बरालोकपुर के पास कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली लूट की सूचना दी गई थी सूचना पर थाना चौबिया पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
विवेचना के दौरान घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर अभियुक्त द्वारा दी गई लूट की सूचना असत्य पाई गई तथा पुलिस द्वारा अभियुक्त के साथ हुई ट्रैक्टर ट्रॉली की लूट के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि उसका पैसे के लेनदेन को लेकर अपने भाइयों के साथ विवाद चल रहा है जिस कारण उसने उन्हें फंसाने के लिए झूठी लूट की सूचना दी थी । पुलिस द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर ट्रैक्टर ट्रॉली को अभियुक्त की ननिहाल रायबरेली से बरामद किया गया।
अभियुक्त द्वारा लूट की झूठी सूचना देने के संबंध में थाना चौबिया पर मु0अ0सं0 45/20 धारा 388/411भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- राम सिंह उर्फ श्याम सिंह पुत्र नत्थू सिंह निवासी मोतीपुर हवेलिया थाना सौरिख जनपद कन्नौज पुलिस टीम- श्री जीवाराम यादव थाना प्रभारी चौबिया मय टीम