मार्च तक परिवहन निगम में आ जाएंगी 550 नई बसें -जयदीप वर्मा
गोरखपुर व्यूरों : उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक प्राविधिक व नोडल अधिकारी जयदीप वर्मा ने शनिवार को अपने गोरखपुर के तीन दिवसीय दौरे के दौरान परिवहन निगम के डिपो का निरीक्षण किया और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
मीडिया से बात करते हुए श्री जयदीप वर्मा ने बताया कि 31 मार्च तक परिवहन निगम में 550 नई बसें आ जाएंगे जिसमें से 250 एसी जनरथ और 300 साधारण बसे होंगी यात्रियों की सुविधा के लिए 100 डिपो पर एटीएम वाटर लगाने का कार्य चल रहा है और यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर यूलो हेल्थ चेकअप मशीन भी लगाई गई है जिसका आज गोरखपुर में उद्घाटन भी किया गया है इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए बसों में पैनिक बटन लगाए गए है जिसका कनेक्शन डायल 112 से लिंक कर दिया गया है ।महिलाओ की सुविधा के लिए चाइल्ड फीडिंग क़ुयूब भी लगाया गया है जिसमें महिलाएं सुरक्षित रूप से अपने शिशुओं को स्तनपान करा सकती हैं।
बसों की खराब स्थिति की सवाल पर कहा कि बसों की स्थिति के सुधार के लिए 31 पॉइंट पर चेकिंग हो रही है और 13 पॉइंट बनाए गया है अभियान चलाकर चेक किया जा रहा है जिसका लगातार ए एस एम व आरएम द्वारा आकस्मिक भ्रमण किया जा रहा है । इनके पास चेक लिस्ट दी गई है जो बसों के अंदर बाहर की स्थिति को देखकर पॉइंटेड कर रहे हैं जिसमें वाइपर शीशा डंपर साफ सफाई आदि का निरीक्षण करके रिपोर्ट दे रहे हैं अभी यह 29 फरवरी तक का निरीक्षण किया गया है 20 अप्रैल तक सभी कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
श्री वर्मा ने डग्गामार बसों के नियंत्रण के सवाल पर कहा कि इसके लिए आरटीओ एआरटीओ व परिवहन आयुक्त को सूची दे दी गई है और इस पर कार्रवाई भी हो रही है साथी यह भी चेक किया जा रहा है कि लंबे रूट के लिए इनका परमिट कैरेज है।
चालक व परिचालक की कमी के सवाल पर कहा कि परिवहन निगम इसके लिए लगातार भर्ती अभियान चला रहा है चालकों की भर्ती के लिए इंटरव्यू लिया जा रहा है इनका मानदेय भी बढ़ाया गया है परिचालकों की भर्ती के लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है मार्च तक इनकी भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी ।
रेलवे बस स्टेशन के पास सड़क जाम के सवाल पर कहा कि डिपो को पीपी मॉडल पर बनना है इसके बाद बसे अंदर ही रहेंगी जिसके लिए 3 माह के अंदर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।