बोर्ड परीक्षा में ड्यटी पर जा रहे स्टेटिक मजिस्ट्रेट एक्सींडेंट में घायल

गोरखपुर व्यूरों: देवरिया में शनिवार को हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में ड्यटी करने जा रहे स्टेटिक मजिस्ट्रेट मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। उनके सिर व चेहरे पर चोंटे आयी है। आस- पास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर प्रथम पाली की परीक्षा में दो परीक्षार्थियों को नकल करने के आरोप में रस्टीकेट कर दिया गया। जिले के गड़ेर स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद कार्यरत राजीव पाण्डेय को बोर्ड परीक्षा में स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उन्हें स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज करायल शुक्ल में तैनात किया गया है। शनिवार की सुबह आईटीआई के निकट स्थित अपने आवास से वह ड्यूटी के लिए निकले। देवरिया बरहज मार्ग पर बाइक से जा रहे थे। करीब 7.15 बजे भलुअनी के पहले तरकुलहा के पास उनके आगे चल रहे टेम्पों के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके चलते अचानक श्री पाण्डेय की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इससे उनके सिर व चेहरे पर चोंटे आयी। आस- पास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया तथा घर वालों को सूचना दी। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।