संत कबीर सेवा समिति उत्तर प्रदेश द्वारा सैकड़ों मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज़
संतकबीरनगर

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर एक दिवसीय मुफ्त स्वास्थ्य जांच / दवा वितरण शिविर का आयोजन दिनांक 21 फरवरी 2020 को राज अस्पताल के पास कुबेर नाथ मंदिर रोड मेंहदावल में गैर सरकारी संगठन संत कबीर सेवा समिति उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।

संस्थाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजू रंजन यादव के दिशा निर्देश में और उपाध्यक्ष एवं शिक्षक आरिफ़ नवी के अध्यक्षता में उक्त कैम्प को आयोजित किया गया। संस्था अध्यक्ष राजू रंजन यादव की सोच है कि संस्था द्वारा समाज के गरीब, वंचितों को यथा संभव सहायता दी जाए। इस शिविर में डॉ. मो. शादाब कादिरी (M D चिश्तिया क्लिनिक), डॉक्टर वी.के चतुर्वेदी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बिलकिस बनो, फार्मासिस्ट चंद्रिका प्रजापति आदि योग्य चिकित्सकों द्वारा मेले में आये हज़ारों लोगों में तकरीबन 400 की संख्या में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और दवा दिया गया।
सहयोग में रहीं रुचि पांडेय, बलराम, सुमित रंजन यादव, सोएब एवं सलीम चौधरी।