संतकबीरनगर
दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 384/19 धारा 498(A)/323/506/306 भादवि व ¾ डीपी एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता सुरेन्द्र पुत्र सन्तराम निवासी नोक्ता थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
वारण्टी
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 02 वारण्टी नाम पता – 1 – विरेन्द्र चौरसिया पुत्र रामसमुझ निवासीग पड़रिया 2 – रामवृक्ष वर्मा पुत्र दुखीराम वर्मा निवासी रानी बाजार मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
थाना धनघटा पुलिस द्वारा एक वारण्टी नाम पता लालबहादुर पुत्र वंशराज निवासी रुपीन थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

थाना मेहदावल पुलिस द्वारा एक वारण्टी नाम पता विनोद पासवान पुत्र रामसेवक पासवान निवासी नौदरी थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1492 ने विवाद को कराया शान्त –
पीआरवी 1492 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 9779 से कालर ने दो पक्षों में विवाद / मारपीट होने के संबंध मे सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 08 मिनट मे मौके पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर मारपीट मे घायल हुए व्यक्ति को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया तथा थाना धनघटा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – आरक्षी मनोज यादव, हो0चा0 रामवीर चौधरी ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 10 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 66 वाहनो से 53600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 20-02-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 66 वाहनो से 53600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 20-02-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 29 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 88 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के 01 लड़के से पूछताछ कर माफीनामा लेते हुए कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।