स्वास्थ्य कर्मियों ने लगाया महाशिवरात्रि का भण्डारा, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद
– सीएमओ कार्यालय में स्थित शिव मन्दिर में आयोजित हुआ था भण्डारा
– स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ ही चिकित्सकों ने भी ग्रहण किया प्रसाद
संतकबीरनगर, 20 फरवरी 2020
जितेन्द्र चौधरी

मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में स्थित शिव मन्दिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर भण्डारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारो लोगों ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मोहन झा के निर्देशन में सीएमओ कार्यालय स्थित शिव मन्दिर में विशेष पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य यजमान नेत्र विभाग के स्वास्थ्य कर्मचारी अनिल मिश्रा से मन्दिर के पुजारी श्री भगवान ने विधिवत भगवान शिव की पूजा कराई। वैदिक मन्त्रोच्चार व पारम्परिक रीति रिवाज के साथ भगवान शिव की पूजा हुई। इस पूजा के पश्चात भण्डारे का आयोजन किया गया। भण्डारी धर्मेन्द्र यादव के द्वारा वहां पर मौजूद लोगों के लिए दही, बूंदी, पूड़ी, बिना लहसुन और प्याज की सब्जी, पोलाव व अन्य पकवानों का भगवान शिव को भोग लगाने के बाद वितरण किया गया।
इस भण्डारे में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एस डी ओझा, सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्हा, डॉ संजीत मिश्रा, डॉ सुखदेव, डॉ निधि गुप्ता, डॉ रेनू यादव, यूपीटीएसयू के करुणेश मिश्रा, धर्मराज त्रिपाठी, डीपीएम विनीत श्रीवास्तव, दीनदयाल वर्मा, मनीष मिश्रा, अर्जुन प्रसाद, अभय त्रिपाठी के साथ ही जिला चिकित्सालय में आए हुए मरीजों के साथ ही आसपास की जनता ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।
भण्डारे के दौरान 400 से अधिक लोगों ने खाई फाइलेरिया की दवा
इस भण्डारे के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह के नेतृत्व में फाइलेरिया की दवा खिलाने के लिए कैम्प भी लगाया गया था। इस कैम्प में एसीएमओ आरसीएच डॉ मोहन झा, सुरजीत सिंह एकाउण्टेण्ट मनीष मिश्रा, एकाउण्ट आफिसर आनन्द राय के साथ ही वन स्टाप सेण्टर के कर्मचारियो, सिपाहियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, अधिकारियो, जिला अस्पताल के कर्मचारियों समेत अन्य लोगों ने भी दवा का सेवन किया। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि इस दौरान 400 से अधिक लोगों को फाइलेरिया की दवा भी खिलाई गई।