गौ सेवा पुनीत कार्य- सीडीओ

गोरखपुर व्यूरों: हरपुर थाना अंतर्गत परमेश्वरपुर गौशाला का सीडीओ हर्षिता माथुर ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर गौ संरक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने ने कहा कि गौशाला में रह रहे पशुओं की देखभाल,नियुक्त डॉक्टरों के द्वारा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए,पशुओं को हरा चारा अवश्य खिलाई जाए जिससे रोग ग्रस्त होने से पशुओं को बचाया जा सके। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पशुओं की सेवा करना पुनीत कार्य है इसलिए लिए गौ और पशुओं की सेवा करनी चाहिए।