एनएसएस शिविर में हुई स्वास्थ्य परिचर्चा


गोरखपुर ब्यूरों:- एनएसएस शिविर प्राथमिक विद्यालय मठिया जगदीशपुर में नाथ चंद्रावत महाविद्यालय के स्वयंसेविकाओं के शनिवार को बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में वरिष्ठ परामर्श चिकित्सक डॉ. ए.के. पाण्डेय ने स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं के साथ स्वास्थ्य के विभिन्न आयामों, शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य पर बिस्तार से चर्चा किये।आध्यात्मिक स्वास्थ्य पर बिस्तार से चर्चा करते हुए डा. पाण्डेय ने जीवन में आत्मिक संतुष्टि, समाज सेवा , परोपकार, के महत्व को भी स्वास्थ्य से जोडकर, बच्चों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार, अनुशासित जीवन शैली, नियमित व्यायाम बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह सराहनीय रहा।सभी ने खुले मन से अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में चर्चा कर जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में डॉ. कृष्ण मोहन यादव, डॉ राम प्रताप विश्वकर्मा व पटेल इकाई के सभी स्वयंसेवक/स्वयंसेविकायें देवेश यादव, अजय, श्रीराम, धीरज, अंकिता, ज्योति, अंजू, फरजाना, प्रीति, नितीश, श्यामा आदि लोग उपस्थित रहे |