इटावा
थाना चौबिया
नकबजनी के मुकदमें में वांछित 01 अभियुक्त को थाना चौबिया पुलिस द्वारा चोरी किये हुए माल सहित किया गया गिरफ्तार
दिनांक 29/30.01.2020 की रात्रि को थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भूटा में वादी विपिन कुमार द्वारा
अपने घर से अज्ञात चोरों द्वारा नकब लगाकर चोरी के संबंध में सूचना दी गई थी जिसके संबंध में
थाना चौबिया पर मु0अ0सं0 30/20 धारा 457,380 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था एवं 01 अभियुक्त प्रकाश में आया था । चोरी की घटना के अनावरण एवं प्रकाश में आये अभियुक्त की
गिरफ्तारी हेतु थाना चौबिया पुलिस द्वारा प्रयास किये जा रहे थे । दिनांक 14.02.2020 को मुखविर द्वारा सूचना दी गई कि मु0अ0सं0 30/20 से संबंधित वांछित अभियुक्त ग्राम भूटा मोड के पास खडा है जिसे थाना चौबिया पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घेरकर पकड लिया गया तथा उसके कब्जे से चोरी किया हुआ माल भी बरामद किया गया। पुलिस द्वारा चोरी के संबंध में पूछने पर अभियुक्त द्वारा
बताया गया कि हम 03 लोगों ने उक्त मकान से नकब लगाकर चोरी की थी जिसमें से एक अभियुक्त को थाना चौबिया पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
अभियुक्त से बरामद चाकू के संबंध में थाना चौबिया पर मु0अ0सं0 39/20 धारा 4/25 अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त- मनोज पुत्र कायम सिंह नि0 ग्राम भूटा थाना चौबिया इटावा
बरामदगी- 01 चाकू, 01 अंगूठी पीली धातु, 01 चादी के खड़ए (चोरी के)
पुलिस टीम- श्री जीवाराम यादव प्रभारी निरीक्षक थाना चौबिया मय टीम।