इटावा
दिनांक 14.02.2020 को इटावा पुलिस द्वारा विभिन्न थानों पर निम्नलिखित सराहनीय कार्य किये गये
1. थाना फ्रेंड्स कालोनी- थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस द्वारा अवैध तरीके से कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले जनसेवा केन्द्र संचालक को अवैध प्रपत्रों सहित किया गया गिरफ्तार।
दिनांक 13.02.2020 को थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस द्वारा अवैध तरीके से संचालित जनसेवा
केन्द्रो के विरूद्ध अभियान चलाया गया जिसमें कि थाना फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्रान्तर्गत अशोक नगर भरथना चौराहे से एक जनसेवा केन्द्र संचालक को सॉफ्टवेयर से धोखाधडी करके कूटरचित दस्तावेज तैयार करते हुए गिरफ्तार किया गया जिसमे उसके पास से फर्जी जाति प्रमाणपत्र, मूलनिवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, आधार कार्ड आदि दस्तावेज बरामद किये गये।
उक्त फर्जीवाड़े एवं बरामदगी के संबंध में थाना फ्रेंडस कालोनी पर मु0अ0सं0 105/20 धारा
420,467,468 व 66 आईटी एक्ट अभियोग पंजीकत कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है ।।
गिरफ्तार अभियुक्त ऋषिकांत पत्र महेशचन्द्र नि0 म0नं0 463 अशोक नगर भरथना चौराहा थाना फ्रेंड्स कालोनी इटावा।
बरामदगी- 02 सीपीयू, 01 लैपटॉप,01 मोबाइल फोन रियलमी, अधबने फर्जी आधार कार्ड, मोहर, प्लास्टिक के 32 खाली कार्ड आदि।
पुलिस टीम- श्री अतुल कुमार लखेरा प्रभारी निरीक्षक थाना फ्रेंड्स कालोनी मय टीम ।