इटावा
थाना भरथना
थाना भरथना पुलिस द्वारा पैसों के लेनदेन के विवाद में ऑटो एजेन्सी मालिक को धमकी देने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
दिनांक 12.02.2020 को बादी विपिन यादव ने दो व्यक्तियों द्वारा उसको फोन पर धमकी देने के
के संबंध में थाना भरथना पर सूचना दी गई थी। सूचना के आधार पर थाना भरथना पर मु0अ0स0 60/20 धारा 504, 507भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में थाना भरथना पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे थे जिसमें सफलता प्राप्त करते हुए आज दिनांक 14.02.2020 को दोनो अभियुक्तों को उनके घर नगला प्राण से गिरफ्तार किया गया एवं पुलिस द्वारा धमकी देने के संबंध में पूछताछ करने का बताया गया कि हम लोगों पर वादी विपिन यादव के गाडी खरीदने के पैसे बाकी जिन्हें हमारे द्वारा चुकाने के बावजूट बादी विपिन द्वारा हमे गाडी के कागज नहीं दिए थे इसलिए गाड़ी के कागज निकालने के लिए हम लोगों ने गाड़ी के कागज निकलवाने की धमकी दी थी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- राजीव पुत्र महेश नि० नगला प्रान थाना भरथना।
2 चरण पुत्र महेश नि0 नगला प्रान थाना भरथना।
पुलिस टीम- बलिराज शाही प्रभारी निरीक्षक थाना भरथना मय टीम।