इटावा
दिनांक 14.02.2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में शराब ठेकों पर अनाधिकृत रूप से बैठकर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थानाप्रभारीयों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले शराब ठेकों पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई।



