संतकबीरनगर
नाबालिग से छेड़खानी, मारपीट व जानमाल की धमकी देने के मामले मे अभियुक्त गिरफ्तार
थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 44 / 2020 धारा 354(क) / 452 / 323 / 504 / 506 भादवि व 7 / 8 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त नाम पता शत्रुध्न निषाद पुत्र फूलचन्द्र निषाद निवासी शनिचरा बाबू थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 13.02.2020 को वादी की पुत्री उम्र 16 वर्ष के साथ घर मे घुसकर छेड़छाड़, गाली-गलौज व मारपीट की गयी थी तथा जानमाल की धमकी दी गयी थी, जिसके संबंध मे वादी द्वारा थाना महुली पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसमे दिनांक 14.02.2020 को थाना महुली पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपह्रता बरामद

थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 18 / 20 धारा 363 / 366 भादवि व मु0अ0सं0 80 / 20 धारा 363 / 366 भादवि व 7 / 8 पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता जयहिन्द पुत्र रामवृक्ष निवासी इन्दिरानगर थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया व संबंधित प्रकरण मे अपह्रता को बरामद किया गया ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद,अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त नाम पता दर्शन उर्फ गूंगे पुत्र स्व0 छोटेलाल निवासी असरफपुर केवटहिया थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 46/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- उ0नि0 रामकृतार्थ मिश्रा, का0 संतोष शुक्ला ।
वारण्टी
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 01 वारण्टी नाम पता पप्पू पुत्र पारस निवासी भुवहिया मीरगंज थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।

थाना दुधारा पुलिस द्वारा 06 वारण्टी नाम पता 1- रामखेलावन पुत्र खुनखुन 2- राजकपूर पुत्र रामसुमेर 3- राजाराम पुत्र नन्दलाल 4- राजकिशोर 5- जुगुलकिशोर पुत्रगण हरिओम 6- विजयकुमार पुत्र बाबूराम निवासी बिगरा अव्वल थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 2547 ने मारपीट मे घायल व्यक्तियों को पहुचाया अस्पताल –
पीआरवी 2546 को थाना बखिरा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 7330 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों मे मारपीट / विवाद होने से दो व्यक्तियों के घायल होने के सम्बन्ध में सूचना दिया, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 04 मिनट में मौके पर पहुचकर मारपीट मे घायल हुए दोनों व्यक्तियों को पीआरवी वाहन से प्रा0स्वा0केन्द्र मेहदावल मे भर्ती कराया गया तथा प्रतिवादी को पकड़कर विधिक कार्यवाही हेतु थाना बखिरा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर मारपीट मे घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- हे0का0 राजाराम प्रसाद, आरक्षी वीरेन्द्र यादव, हो00चा0 राकेश क्न्नौजिया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 07 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 1 वाहन सीज, 205 वाहनो से 1,96,100 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 14-02-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 01 वाहन सीज, 205 वाहनो से 1,96,100 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 14-02-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 34 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 102 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से 08 मनचले व शोहदे किस्म के लड़के से पूछताछ कर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।