संतकबीरनगर
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा किया गया परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण


दिनांक 14.02.2020 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे परेड की सलामी ली गई व परेड का निरीक्षण किया गया । परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी / कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया । इसके उपरान्त महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, आरक्षी बैरक आदि का निरीक्षण किया गया, तथा पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया । महोदय द्वारा यू0पी0-112 गाड़ियों का गहनता से निरीक्षण किया गया, पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से गाड़ियों / उपकरणों के बारे में जानकारी ली तथा पीआरवी पर तैनात सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के बारे में सजग रहने के लिए कहा तत्पश्चात महोदय द्वारा आदेश कक्ष मे सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध मे सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।