खतरनाक बनता जा रहा है विद्यालय के सामने खड़ा सूखा पेड़, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना, वन-विभाग के अधिकारी नही ले रहे कोई सुध

संतकबीरनगर– आपको बताते चले कि जनपद के खलीलाबाद में स्थित आर०ए०सी० चिल्ड्रेन एकेडमी व् कन्या जूनियर हाई स्कूल तथा किलकारी इंटरनेशनल प्ले स्कूल के सामने वन-विभाग द्वारा स्थित सूखा पेड़ परेशानी का सबब बन चुका है। विद्यालय के प्रबंधक दिनेश चौधरी ने बताया कि कई बार इस पेड़ की डाल टूटकर बच्चों के मैजिक और साइकिल पर गिर चुकी है। एक-दो बार बच्चे घायल भी हो चुके हैं, इसकी सूचना वन विभाग को लिखित पत्र के रूप में पिछले 2-3 सालों से दी जा रही है। विद्यालय प्रशासन आप सभी जिम्मेदार अफसरों से अनुरोध करता है कि इस जर्जर पेड़ को जल्द से जल्द हटवाने का कष्ट करें, अन्यथा कोई भी बड़ी घटना हो सकती है जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।