धूमधाम से मनाई गई दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

चौरीचौरा/गोरखपुर:-
भारतीय जनता पार्टी चौरीचौरा मंडल के सेक्टर चौरी चौरी भोपा मुंडेरा बाजार में दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। पुण्यतिथि को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा नेता प्रकाश चंद्र नन्हें ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी का मानना था कि जब तक हम समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति तक विकास नहीं पहुंचाते उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ कर देश की प्रगति में सहभागी नहीं बनाते हैं तब तक देश की स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है। उन्ही के पद चिन्हों पर चलकर के देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज जी गरीबों तक विकास का पहिया पहुंचाने का कार्य इस समय कर रहे हैं। इसी क्रम में युवा मोर्चा के जिला मंत्री आलोक पटवा ने कहां की दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना पूरा जीवन गरीब शोषित व देश की प्रगति के लिए समर्पित कर दिया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र जायसवाल सेक्टर संयोजक विनय कुमार अखिलेश जायसवाल दीनदयाल मित्रा मंडल उपाध्यक्ष सतपाल प्रकाश दुबे दया शंकर तिवारी जय प्रकाश सिंह उमेश ओम प्रकाश देवीलाल राम सकल आनंद सर्वजीत विकास ओंकार सहित अन्य बूथ अध्यक्षों सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।