संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी
संत कबीर नगर । जिला प्रबन्धक, उ0प्र0 अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास नि0लि0, तन्मय ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि जनपद में टर्मलोन योजनान्तर्गत 40 आवेदकों को लाभान्वित किये जाने हेतु 60 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कुल 43 आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। आवेदकों के चयन हेतु दिनांक 12 फरवरी 2020 को अपरान्ह 04 बजे मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में साक्षात्कार होना प्रस्तावित है। उन्होंने समस्त आवेदकों को साक्षात्कार में नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित होने हेतु सूचित किया है।