पूर्वांचल फिल्म प्रोडक्शन का ऑडिशन शुरू, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच


गोरखपुर ब्यूरों:-पूर्वांचल फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले हो रही पूर्वांचल सिनेमा एंड आर्टिस्ट अवार्ड का ऑडिशन पैंटालून के सिनेमा फ़ूड कोर्ट हॉल में आयोजित हुआ। जिसमें पूर्वांचल की युवक-युवतियों व बच्चों ने भाग लिया। पत्रकार वार्ता के दौरान एस बी श्रीवास्तव (मैडी ) ने कहा कि प्रोडक्शन के साथ जुड़कर वह अपने अंदर की कला को बिना परेशान हुए सबके सामने उभार सकते है। ऑडिशन में चयनित कलाकारों को पूर्वांचल फिल्म प्रोडक्शन की तरफ से पूर्वांचल सिनेमा एंड आर्टिस्ट अवार्ड में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा और कंपनी की तरफ से अवार्ड से सम्मानित कैश प्राइज मोबाइल सेट और प्रोडक्शन की फिल्म में काम करने का मौका भी दिया जाएगा। ऑडिशन रिजल्ट पूर्वांचल फिल्म प्रोडक्शन के ऑफिशियल वेबसाइट यूट्यूब पर 2 दिन बाद प्रदर्शित किया जाएगा । पूर्वांचल सिनेमा एंड आर्टिस्ट वार्ड के निर्माता वैभव श्रीवास्तव और स्पॉन्सर्स वानी मोबाइल है। ऑडिशन के दौरान युवक और युवतियों ने रैंप भी किया ऑडिशन लेने वाले में सुशांत देव फेस आफ पूर्वांचल संस्कृति मिस पूर्वांचल शशि प्रजापति नयन जसवाल रवि शंकर विश्वकर्मा गोविंद कुमार आदि रहे।